Uncategorised
Related Articles
Check Also
Close
इटियाथोक,गोंडा।थाना क्षेत्र अंतर्गत गिलौली बाजार के निकट,गोंडा-बलरामपुर हाइवे पर गुरूवार दोपहर को भीषण सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।सभी घायलों का गोंडा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा कि अब सभी खतरे से बाहर हैं।यह हृदयविदारक घटना गिलौली गांव के पास गोंडा की तरफ से आ रही लखनऊ आलमबाग डिपो की रोडवेज बस और कार की टक्कर से हुआ था।मामले में इटियाथोक कोतवाली पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किया है।बलरामपुर शहर स्थित मुहल्ला पूरब टोला निवासी मृतक नीरज श्रीवास्तव के चचेरे भाई संजीव श्रीवास्तव ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया,कि उनके भाई नीरज श्रीवास्तव व पत्नी रोसी उर्फ नेहा श्रीवास्तवा,बच्चे अयांश, विनायक, डग्गू और भाई की पत्नी हिना उर्फ आंचल श्रीवास्तवा के साथ बलरामपुर से अयोध्या जा रहे थे।वे सभी एक कार में सवार थे।अभी वह लोग इटियाथोक थाना क्षेत्र के गिलौली गांव के पास पहुंचे ही थे,कि लखनऊ के आलमबाग डिपो की रोडवेज बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी।इस भीषण टक्कर में नीरज श्रीवास्तव और आंचल श्रीवास्तवा की मौके पर ही मौत हो गई।इटियाथोक कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेंद्र कनौजिया ने बताया, कि परिजनों के तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)