
इटियाथोक, गोंडा। मंगलदेव हत्याकांड के पीड़ित परिवार को अब कई स्रोतों से आर्थिक और अन्य प्रकार की मदद मिलने लगी है।जिसमें सरकारी सहायता जैसे आवासीय पट्टा,पेंशन, राशनकार्ड आदि शामिल है।मददगारों में कई राजनीतिक दलों सहित सामाजिक संगठनों ने भी हाथ बढ़ाया है।इसी कड़ी में रविवार को सरदार पटेल बौद्धिक मंच के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवानीपुर खुर्द के मजरा गांव बुधिकपुरवा पहुंचकर मृतक मंगलदेव वर्मा के पिता रमई से मुलाकात की।इस दौरान एक लाख 32 हजार दो सौ पचास रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने पीड़ित परिवार को आगे भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।वहीं प्राथमिक शिक्षकों ने भी 30 हजार रुपये की सहायता राशि पीड़ित परिवार को दी है।मुनीश गंगवार,बीआर वर्मा, अरूण कुमार सिन्हा, सुबोध कुमार, बलजीत वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा,जनक राम वर्मा आदि मौजूद रहे।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}