
इटियाथोक, गोंडा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवानीपुर खुर्द के मजरा गांव बुधिकपुरवा में 04 अक्टूबर की शाम 15 वर्षीय मंगलदेव वर्मा की निर्ममता पूर्वक गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फिलहाल, मामले में महादेवा कला गांव निवासी हत्यारोपी संदीप मिश्र के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।इसी प्रकरण से जुड़े एक मामले को लेकर पिछले दिनों इटियाथोक पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 251/25 धारा 127,189 के तहत नौ नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले में कुछ सामाजिक संगठनों ने रविवार को मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें आरोप है कि पुलिस ने मनमाने तरीके से झूठा और मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि विधायक श्री द्विवेदी ने लोगों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}