Uncategorised

विधायक ने पीड़ित परिवार के मदद को बढ़ाया हाथ,साथ खड़े रहने का दिया भरोसा

उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता व तहसीलदार मनीष कुमार वर्मा भी मौजूद रहे

इटियाथोक, गोंडा। थाना क्षेत्र के गांव बुधिकपुरवा में रविवार को क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी, उपजिलाधिकारी सदर अशोक कुमार गुप्ता व तहसीलदार मनीष कुमार वर्मा ने मृतक मंगलदेव के पिता रमई से मुलाकात कर आवास निर्माण के लिए 03 डिस्मिल भूमि का पट्टा, अन्त्योदय राशन कार्ड का अभिलेख सौंपा।विधायक श्री द्विवेदी ने परिवार के मुखिया यानी मृतक मंगलदेव के पिता रमई को चीनी मिल में चतुर्थ श्रेणी की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।विधायक ने अपने दिए साक्षात्कार में कहा, कि पीड़ित परिवार को रहने के लिए स्वयं के पैसे से मकान निर्माण करवा रहे हैं। इतना ही नहीं हर संभव मदद करने का पड़ित परिवार को आश्वासन दिया है। पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यब्रत ओझा,मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया,अजय राठौर आदि मौजूद रहे।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}