
इटियाथोक, गोंडा। विकासखंड के ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण के लिए बने केंद्र कागजों में ही संचालित हो रहे हैं।केंद्रों का संचालन न होने से गांव में हर तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है।वहीं, अधिकारियों का दावा है,कि इटियाथोक विकासखंड के 85 ग्राम पंचायतों में 84 ग्राम पंचायतों में इनका निर्माण कार्य हो चुका है।इसमें ज्यादातर ग्राम पंचायतों में इनका संचालन शुरू करा दिया गया है। जबकि,जमीनी हकीकत यह है कि अधिकांश ग्राम पंचायतों में इनका निर्माण कार्य तो हुआ है,लेकिन संचालन न होने से लाखों रुपये की लागत से बनाए गए कूड़ा निस्तारण केंद्र खुद ही कूड़ा हो रहे हैं। उदाहरण के तौर पर ग्राम पंचायत बिहुरी की बात करें, तो यहां एक वर्ष पूर्व आरआरसी सेंटर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।ग्रामीणों की मानें, तो यहां बने सेंटर का एक बार भी कूड़ा निस्तारण के लिए उपयोग नहीं हुआ है।इससे गांव में गंदगी का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।इतना ही नहीं क्षेत्र के अन्य ग्राम पंचायतों में बनाए गए कूड़ा निस्तारण केंद्र महज शोपीस बनकर रह गए है।मामले में ज्यादा जानकारी के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत गिरजेश पटेल से फोन पर संपर्क साधा गया।लेकिन उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो सका।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}