देश
सरदार सेना भी पहुंचा भवनियापुर खुर्द,सांत्वना देकर दिया आर्थिक सहयोग
दिया आश्वासन की सरदार सेना आपके साथ है

सरदार सेना भी पहुंचा भवनियापुर खुर्द,सांत्वना देकर दिया आर्थिक सहयोग

गोंडा जनपद के भवानीपुर खुर्द गांव में राम शंकर पटेल जी के बेटे मंगल देव वर्मा का 4 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे सामंतवादी मनुवादी व्यक्ति के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी जाती है ,सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सरदार सेना का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय सचिव सुधीर पटेल के नेतृत्व में

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश वर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अरविंद पटेल प्रांतीय कार्य समिति समिति के सदस्य आत्माराम पटेल जी और गोंडा के सम्मानित राम प्रताप पटेल ने पीड़ित परिवार के घर जाकर संवेदना व्यक्त किया और आर्थिक सहयोग किया,परिजनों को यह विश्वास दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में आप अकेले नहीं हैं पूरा सरदार सेना परिवार और समाज आपके साथ खड़ा है l




