
इटियाथोक,गोंडा।थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भवानीपुर खुर्द के मजरा गांव बुधिकपुरवा निवासी पंद्रह वर्षीय मंगलदेव हत्याकांड के बाद शुक्रवार को जिले के गौरा विधानसभा से भाजपा विधायक प्रभात वर्मा पीड़ित परिवार से मिलने उनके निवास पर पहुंचे।उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में वह और पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है।विधायक ने मृतक की पारिवारिक स्थिति को देखते हुए आर्थिक सहायता दी है।उन्होंने कहा, कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना और हरसंभव सहयोग करना उनकी और मौजूदा सरकार की प्राथमिकता है।इस मौके पर विधायक ने कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए वह हर वक्त उपलब्ध हैं।उन्होंने स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों से बात कर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।विधायक के दौरे से पीड़ित परिवार को कुछ राहत मिली।वहीं, स्थानीय लोगों ने भी विधायक की मौजूदगी में अपने विचार रखे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम उजागर वर्मा, सोहनलाल भारती, इटियाथोक थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय, चंद्र प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}