Uncategorised
मुलायम सिंह की पुण्यतिथि पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश शुक्ल ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल सहित कई नामचीन हस्तियों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि दी

इटियाथोक, गोंडा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर इटियाथोक स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल सहित कई नामचीन हस्तियों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि दी।पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनवर शकील चौधरी ने स्वर्गीय मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया।इस अवसर पर मंशाराम मिश्र,अरुण कुमार सोनी,सदस्य जिला कार्य समिति अजीम वारसी,गोविंद शिल्पकार,वीरेंद्र गौतम व मनोज मिश्र सहित पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें नमन किया।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
