Uncategorised
Related Articles
Check Also
Close
-
अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान राख12 February 2026
इटियाथोक, गोंडा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवानीपुर खुर्द के मजरा गांव बुधिकपुरवा में पांच दिन पूर्व यानी शनिवार शाम को पंद्रह वर्षीय मासूम मंगलदेव की निर्ममता पूर्वक गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।हालांकि, इस मामले में महादेवा कला गांव निवासी आरोपित संदीप मिश्र को पुलिस गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है।लेकिन इस हृदय विदारक घटना के बाद से ही मृतक के घर क्षेत्र के समाजसेवियों और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के जनप्रतिनिधि सांत्वना देने प्रतिदिन गांव पहुंच रहे हैं।इसी कड़ी में मंगलवार को सरदार पटेल संस्थान गोंडा के मुख्य ट्रस्टी के प्रतिनिधि महेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल बुधिकपुरवा गांव पहुंचा और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की।प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग भी दिया।महेंद्र सिंह ने कहा, कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा बढ़ाई जाए।इस दौरान उपाध्यक्ष सरदार पटेल संस्थान,मनकापुर से पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष चंद्रप्रताप पटेल,जि पं सदस्य जगदीश पटेल, विश्वनाथ वर्मा, विनोद वर्मा, पत्रकार नागेश्वर सिंह, मनोज वर्मा,रामचंदर,नीलांबर, भवानीपुर खुर्द पुलिस चौकी प्रभारी आरके रमन आदि मौजूद रहे।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)