Uncategorised

जीने के रास्ते घर में घुसे चोर,लाखों के आभूषण और नकदी लेकर हुए फरार

मामले को लेकर पीड़ित ने इटियाथोक कोतवाली में लिखित शिकायत की है

इटियाथोक, गोंडा।थाना क्षेत्र के मोहनपुर असिधा गांव में सोमवार की रात चोरों ने छत के रास्ते जीने से नीचे उतर गए और लाखों के आभूषण और नकदी की चोरी कर ली।घरवाले मंगलवार की सुबह जागे तो घटना की जानकारी हुई।सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल पुलिस ने घटना की जानकारी ली।इटियाथोक थाना क्षेत्र के मोहनपुर असिधा गांव निवासी शत्रुघ्न प्रसाद मिश्र परिजनों के साथ सोमवार की रात खाना खाकर सो रहे थे।देर रात मकान पर चढ़कर जीने के रास्ते अज्ञात चोर घर में घुस गए। गृहस्वामी की मानें, तो चोर बक्से का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण निकाल लिए।पीड़ित परिवार के अनुसार दो जोड़ी चांदी का पायल,चांदी का कड़ा,एक जोड़ी चांदी का पायजेब,एक जोड़ी सोने का झुमका,एक जोड़ी टाप, सोने की नथनी व बारह हजार रुपये नकदी चोरी हुए हैं।पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ इटियाथोक कोतवाली में लिखित शिकायत की है। मामले में थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}