इटियाथोक। खरगूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महादेवा कला के मजरा गांव महंगीपुर में सोमवार की देर रात को सुमन पत्नी भुसैली वर्मा के घर में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया।आग लगने का कारण अज्ञात है, लेकिन चोरी का प्रयास असफल होने की आशंका जताई जा रही है।आलम यह है कि गरीब व पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।हल्का लेखपाल योगेन्द्र गौतम ने बताया कि आगजनी की घटना में हुए नुकसान का आंकलन करके रिपोर्ट भेजी जा रही है।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}