खेल

अवैध रूप से सवारियां बैठा रहीं प्राइवेट बसों पर एआरटीओ प्रशासन की सख्त कार्यवाही

अवैध रूप से सवारियां बैठा रहीं प्राइवेट बसों पर एआरटीओ प्रशासन की सख्त कार्यवाही

अवैध रूप से सवारियां बैठा रहीं प्राइवेट बसों पर एआरटीओ प्रशासन की सख्त कार्यवाही

गोण्डा। शासन के निर्देशानुसार अवैध परिवहन गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु एआरटीओ प्रशासन रामचन्द्र भारतीय द्वारा सरकारी बस स्टैंड पर अवैध रूप से सवारियों को बैठा रहे प्राइवेट बसों के खिलाफ की कार्यवाही। इस अभियान के अंतर्गत उन्होंने स्वयं गोण्डा स्थित सरकारी बस स्टैंड का निरीक्षण किया और मौके पर अवैध रूप से सवारियां बैठा रहीं प्राइवेट बसों के खिलाफ कार्यवाही की।

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ प्राइवेट बस संचालक बिना किसी वैध अनुमति के सरकारी बस स्टैंड पर सवारियों को बैठाकर नियमों की खुली अवहेलना कर रहे थे। एआरटीओ प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से ऐसी बसों को सीज़ किया और संबंधित बस संचालकों को नोटिस जारी किए गए। इसके साथ ही बस स्टैंड परिसर में मौजूद यात्रीगणों को भी जानकारी दी गई कि वे केवल अधिकृत एवं परमिटधारी वाहनों का ही उपयोग करें।

रामचन्द्र भारतीय ने कहा कि यह कार्यवाही उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार की गई है और भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश में अवैध यातायात को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

एआरटीओ प्रशासन द्वारा की गई इस त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से आम जनमानस में सकारात्मक संदेश गया है तथा लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि इसी प्रकार से सरकारी बस अड्डे पर औचक निरीक्षण किया जाता रहेगा, यदि अगर प्राइवेट बसों द्वारा सरकारी बस स्टैंड पर अवैध रूप से सवारी बैठाते हुए पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}