Uncategorised

बैंक से पैसे निकालने गई शिक्षिका गायब, मां की तहरीर पर मामला दर्ज

तरह तरह की आशंकाओं और डर के साए में पीड़ित परिवार

इटियाथोक, गोंडा। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी महिला अचानक गायब हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक वह बैंक जाने की बात कहकर  घर से निकली थी।पुलिस मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।गायब हुई महिला एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी।शिक्षिका की मां ने बताया कि उनकी बेटी गुरुवार को स्कूल से छुट्टी लेकर घर आई थी। उसने बैंक से पैसे निकालने की बात कही और पासबुक व आधार कार्ड लेकर गांव के एक लड़के के साथ चली गई। लड़के ने उसे बैंक के पास छोड़ा और वापस आ गया, लेकिन शिक्षिका घर वापस नहीं लौटी। बताया जाता है कि महिला टीचर की नवंबर माह में शादी होनी थी।इस घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय का कहना है,कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा ।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}