इटियाथोक, गोंडा। शुक्रवार, ब्लॉक संसाधन केंद्र पर गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।जिसमें इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र के सभी जूनियर हाई स्कूल विद्यालय के गणित विषय में श्रेष्ठ छात्र-छात्राओं की परीक्षा हुई। बीईओ चंद्रभूषण पांडे एआरपी मनोज दीक्षित एआरपी दीपक नामदेव आदि मौजूद रहे।गणित विशेषज्ञ एआरपी मनोज दीक्षित के अनुसार, इस प्रतियोगिता का उद्देश्य गणित विषय में रुचि रखने वाले बच्चों की पहचान करना एवं बच्चों में प्रतियोगिता की भावना विकसित करना है।
उन्होंने बताया कि श्रेष्ठ बालकों को उचित मंच देकर उन्हें पुरस्कृत करना है, ब्लॉक के कुल 38 जूनियर विद्यालयों के 76 छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा संपन्न कराई गई।परीक्षा इटियाथोक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर दो कक्षों में कराई जा रही है, जिसमें चार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}