Uncategorised

मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती

दीनदयाल शोध संस्थान ग्रामोदय प्रकल्प के प्रभारी रामकृष्ण तिवारी ने दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

 

इटियाथोक,गोंडा।एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता एवं जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती अवसर पर गुरुवार को दीनदयाल शोध संस्थान जयप्रभा ग्राम के परिसर में एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शोध संस्थान ग्रामोदय प्रकल्प के प्रभारी रामकृष्ण तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ पंडित जी के मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इसके पश्चात भारत रत्न नानाजी देशमुख के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संस्थान के प्रभारी श्री तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शाखा प्रबंधक इंडियन बैंक गौतम कुमार मौजूद रहे।ग्राम प्रधान फरेंदा राजीव कुमार तिवारी, प्रधान जानकी नगर ओम प्रकाश तिवारी, शोध संस्थान के कार्यकर्ता वेद प्रकाश पांडे,नंदू प्रसाद,विनय कुमार श्रीवास्तव,डॉक्टर अंकित तिवारी,रमापति शुक्ल,राकेश कुमार पांडे,संतोष कुमार तिवारी,देव शरण सिंह सहित बडी संख्या में जनशिक्षण संस्थान की महिला प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहीं। (रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}