
इटियाथोक, गोंडा।थाना क्षेत्र मे लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं।वहीं रात मे अघोषित बिजली कटौती आग मे घी डालने का काम कर रही है। अंधेरे का लाभ उठाकर चोर चोरी जैसी वारदात को अंजाम देने मे सफल हो रहे हैं।क्षेत्र में पुलिस के रात्रि गस्त पर सवालिया निशान लग रहे हैं।शुक्रवार की देर रात इटियाथोक थाना क्षेत्र के अहिरौलिया गांव में चाचा- भतीजे के घर को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया। बताया जाता है कि छत के रास्ते जीने से होकर घर में घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर अंदर गए। कमरे में रखे बक्से को लेकर चोर छत पर चले गये। वहां बक्शे का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के गहने व बीस हजार की नकदी चुरा ले गए।पीड़ित मालिक राम तिवारी ने बताया कि घटना के समय बिजली नहीं थी और भतीजे शिवकुमार तिवारी की पत्नी और बेटा कमरे के बाहर बरामदे में सो रहे थे।आधी रात के बाद बिजली आने पर शिवकुमार की पत्नी की आंख खुली, जब वह उठी तो चारपाई के नीचे छुपे चोर का हाथ उनके पैर में लगा।हल्ला गुहार मचाने पर चोर घर के पीछे का दरवाजा खोलकर फरार हो गए।इससे पूर्व चोर भतीजे के छत से जीने के रास्ते मेरे घर में भी घुसा और कमरे में रखे संदूक को छत पर ले जाकर ताला तोड़कर दस हजार की नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना की सूचना डायल पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया और थाने आकर तहरीर देने की बात कही।एक ही रात में दो घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है।
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}