देश

जुग़-जुग जियें अखिलेश – माता दयावती! अखिलेश ने की 6 लाख मदद तो भर आये आँसू! सूरज सिंह ने कहा अखिलेश जी दिल के राजा हैँ!

जुग़-जुग जियें अखिलेश - माता दयावती! अखिलेश ने की 6 लाख मदद तो भर आये आँसू! सूरज सिंह ने कहा अखिलेश जी दिल के राजा हैँ!

जुग़-जुग जियें अखिलेश – माता दयावती!

अखिलेश ने की 6 लाख मदद तो भर आये आँसू!

सूरज सिंह ने कहा अखिलेश जी दिल के राजा हैँ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीहागांव से पृथ्वीनाथ मंदिर दर्शन करने जा रही बोलेरो के नहर में पलट जाने से मृत 12 लोगों के परिवारों को जो आर्थिक सहयोग राशि भेजी थी उस चेक को आज परिजन को दिया गया।

परिवार की मुखिया श्रीमती दयावती ने चेक पाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जुग़-जुग जियें अखिलेश कहकर आशीर्वाद दिया।

मृतक के पति राम ललन ने अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कहा।

10 मृतकों के परिवार के मुखिया की मदद पाकर प्रहलाद कसौधन के आँखों में आँसू थे उन्होंने कहा कि जब कभी भी कोई दुःख होता था तो मंत्री पंडित सिंह साथ खड़े रहते थे आज सूरज सिंह उसी भूमिका में नज़र आते हैँ। प्रहलाद के भाई रामरुप ने कहा अखिलेश मुख्यमंत्री होते तो हमारे बच्चों को नौकरी भी मिल जाती।

सपा नेता पूर्व प्रत्याशी गोण्डा सदर सूरज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीहागाँव निवासी श्री प्रहलाद कसौधन की पत्नी एवं दो बेटी की मृत्यु, श्रीमती दयावती के पुत्र पुत्रवधू पौत्री एवं पौत्र की मृत्यु, श्री राम रूप की पत्नी पुत्र एवं पुत्री की मृत्यु, राममिलन की पत्नी एवं कमला की पुत्री की मृत्यु पर पाँच परिवारों को एक-एक लाख की सांत्वना राशि दी है।

सूरज सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर दुर्घटना में 4 मृतकों के परिजन को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सांत्वना सहायता राशि दी गयी है।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने पीड़ित परिवार से कहा कि समाजवादी पार्टी हर सुख दुःख में आपके साथ है। पार्टी ने समय समय पर ग़रीब दुःखिया लोगों की मदद की है।

साथ में शिव सम्पत, विनोद श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, जेपी श्रीवास्तव, अफ़ज़ल खान, दीपू यादव, मेराज अहमद, संजय साहू, राजेश मिश्र, बिक्कू सिंह, मैन चौधरी, किशन सोनकर, शिव अखिलेश विश्वकर्मा, सत्यदेव, राजेश पाण्डेय, ऋषिकेश पाठक, शिवा, आशीष, संजय पटेल, अलखराम, सुजीत, सरपंच, राज, मोनू सिंह, दिनेश चौबे, भगवती चौबे, कलाम, धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}