क्राइम

प्रसव कराने आई महिला की मौत। पेट में पल रहे बच्चे की भी हुई मौत

प्रसव कराने आई महिला की मौत। पेट में पल रहे बच्चे की भी हुई मौत

प्रसव कराने आई महिला की मौत। पेट में पल रहे बच्चे की भी हुई मौत


नवाबगंज (गोंडा)नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव कराने के लिए आई 27 वर्षीय महिला की प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई है। महिला की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव के चकमखा मजरे के राम सनेही साहू ने बताया कि उसकी पत्नी सोनी साहू( 27)नौ माह से गर्भवती थी। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई और वह बेहोश हो गई। परिजन और आशा बहू जोशो देवी एंबुलेंस के द्वारा उसे नवाबगंज सीएचसी लेकर आये जहां चिकित्सक ने उसे आधे घंटे बाद मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


राम सनेही ने बताया कि उसकी शादी 2019 में मनकापुर के खजुरी गांव निवासी सोनी से हुई थी। उनके एक 04 वर्ष का बेटा रूद्र है जो आपरेशन से पैदा हुआ था। यह उनका दूसरा बच्चा था।


अधीक्षक डॉ राम मोहन सिंह ने बताया कि आशा बहू ने बताया कि प्रसूता गर्भावस्था के दौरान कभी अस्पताल नहीं आई थी। अस्पताल में भर्ती करने के बाद डा अनुपम सिंह के द्वारा उसकी ईसीजी कराई गई जिसमें स्टेट लाइन आने के बाद प्रसूता को मृत घोषित कर दिया गया है। पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}