इटियाथोक,गोंडा। ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। जिसमें सभी को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर प्रशिक्षित किया गया।कार्यक्रम कि गंभीरता एवं निर्धारित प्लान के अंतर्गत कार्य करने पर जोर दिया गया।बीएमसी-यूनिसेफ सूर्य कांत शुक्ल ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गांव की आशा के साथ मिलकर कार्य करना है।संचारी कार्यक्रम पहली से 31 जुलाई तक चलेगा, जिसमें सभी लोगों को अपने क्षेत्र में सफाई आदि बिंदुओं पर लोगों को जागरूक करना है। दस्तक अभियान ग्यारह से 31 जुलाई तक चलना है।इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहू के साथ घरों में दस्तक देंगी।
कहीं कोई बुखार का रोगी मिलता है तो इसकी जानकारी उपलब्ध कराएंगी।ब्लाक समन्वयक विवेक सिंह ने कहा कि बुखार, कुपोषित बच्चों, क्षय रोग के पीड़ितों की सूची तैयार करनी है।दस्तक अभियान के दौरान सर्वे कार्य में जिनको बुखार होगा, उन्हें चिह्नित करना है। सर्वे में टीबी रोगियों के अलावा कुपोषित बच्चों को भी खोजना है। सुपरवाइजर मेहलता तिवारी ने कहा कि प्रशिक्षण में जो भी जानकारियां दी गई हैं, सभी लोग उसको गंभीरता से लें, जिससे आगे कार्य करने में आसानी रहे। मलेरिया निरीक्षक डाक्टर पुष्पेन्द्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}