Uncategorised
निजी जमीन पर बिजली पोल गाड़ने का आरोप,डीएम से शिकायत
जिलाधिकारी ने समस्या समाधान के लिए पीड़ित को किया आश्वस्त

इटियाथोक,गोंडा। क्षेत्र के बलहीजोत गांव निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी गोंडा को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अपने दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने बिजली विभाग के जिम्मेदारों पर आरोप लगाया है कि हमारे निजी भूमि पर मनमाने तरीके से विद्युतीकरण का कार्य कराया जा रहा है जबकि इसके बगल में ही सरकारी भूमि रिक्त पड़ी है।खरगूपुर थाना क्षेत्र के गांव बलहीजोत निवासी लेखराज तिवारी ने बताया कि उनकी मां के नाम ग्राम पंचायत भोपालपुर चौबे (महावत डेरा) के पास गाटा संख्या 160/0.494 स्थित भूमि है।उक्त भूमि पर विभाग द्वारा विद्युतीकरण का कार्य कराया जा रहा। जबकि उसके बगल में गाटा संख्या 151 बंजर एवं पोखरा की भूमि स्थित है।जिसमें ग्राम प्रधान एवं हल्का लेखपाल के मिली भगत से कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। फिलहाल, मामले को लेकर विभाग के जेई अजय गुप्ता का कहना है कि समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
