
इटियाथोक,गोंडा। ब्लॉक मुख्यालय सभागार में शनिवार को एक दिवसीय किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान गन्ना फसल प्रबंधन व आधुनिक कृषि तकनीक पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को उन्नत खेती के तौर तरीके,मृदा स्वास्थ्य, जल प्रबंधन,फसल सुरक्षा, और नवीनतम तकनीकों के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी गोंडा सदर डॉक्टर शिव शंकर चौधरी एवं कृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम से डॉक्टर मिथिलेश झा ने किसानों को मिट्टी जांच के आधार पर उर्वरक का प्रयोग,समय से फसल की बुआई,फफूंद नाशी,कीटनाशी,बीजोपचार,सिंचाई प्रबंधन,खरपतवार नियंत्रण आदि की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मौजूद रहे कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने किसानों से संवाद कर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।खंड विकास अधिकारी विजय कुमार मिश्र,सहायक विकास अधिकारी कृषि मजहर हुसैन,एडीओ पंचायत गिरिजेश पटेल,उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी गोंडा सदर,ग्रीन टीवी चैनल से स्मिता सिंह के अलावा क्षेत्र के सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}