Uncategorised
टैंकर की टक्कर से बाइक सवार एंबुलेंस कर्मी घायल
टैंकर की टक्कर से बाइक चालक घायल, हालत गंभीर

इटियाथोक, गोंडा। कस्बे के गोंडा-बलरामपुर हाईवे पर टैंकर ने बाइक सवार डायल एंबुलेंस कर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार का पैर फैक्चर हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।जहां चिकित्सक ने उसकी हालत को नाजुक देखते हुए गोंडा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।वहीं टैंकर चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया।कर्नलगंज थाना क्षेत्र के गांव छिटनापुर डीहा निवासी किशन पांडे (32) डायल 108 एंबुलेंस में एमटी के पद पर कार्यरत है।
शनिवार दोपहर को वह अपनी बाइक से इटियाथोक बाजार की तरफ जा रहे थे।अभी वह इटियाथोक पावर हाउस के पास पहुंचे ही थे, कि बलरामपुर की तरफ से आ रहे टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी।इस दुघर्टना में किशन पांडे बुरी तरह घायल हो गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, कि बाइक सवार ने हेलमेट पहन रखा था।जिसकी वजह से सिर में चोट नहीं आई।स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां डॉक्टर ने किशन पांडे की हालत को चिंताजनक देखते हुए इलाज के लिए गोंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
