Uncategorised
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को दी फसलों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी
कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी कृषि मजहर हुसैन मौजूद रहे


कृषि,बागवानी,पशुपालन,भेड़, बकरी, मत्स्य पालन एवं खरीफ की फसल मक्का,बाजरा,ज्वार,धान के बारे में भी किसानों को जानकारी दी गई।कृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम गोंडा के पशुपालन विभाग के डॉक्टर अभिषेक मिश्र व कृषि अभियंत्रण विभाग के डॉक्टर मिथिलेश झा ने किसानों को महत्व पूर्ण जानकारी दी।साथ ही कम लागत में अधिक उत्पादन कैसे प्राप्त करें,जैविक खेती, कृषि यंत्रों का उपयोग, पशुपालन में आ रही दिक्कतों और उनमें रोगों और बीमारियों से निपटने के लिए किसानों को जानकारी दी गई, खाद एवं रसायनों का इस्तेमाल किसान भाई कैसे करें, इसके बारे में भी बताया।