इटियाथोक में नाबालिग ने आठ साल की बच्ची से किया दुराचार,गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पास्को एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोर को गिरफ्तार किया है

इटियाथोक,गोंडा। थाना क्षेत्र के एक गांव में पंद्रह साल के किशोर ने आठ साल की बच्ची के साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया है।बताया जाता है, कि चिंताजनक हालत में जब मासूम अपने घर पहुंची तो सारा मंजर देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।फिलहाल, पीड़िता के पिता की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने आरोपित के खिलाफ गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
*ये है पूरा मामला*
घटना मंगलवार दोपहर बाद की बताई जा रही है।जहां इटियाथोक थाना अंतर्गत एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ गांव के ही एक नाबालिग पंद्रह वर्षीय किशोर ने अनाचार की घिनौनी करतूत को अंजाम दिया है।
* दुकान से खाने पीने का सामान लेने गयी थी बच्ची*
बच्ची के पिता की मानें, तो उनकी आठ वर्षीय बेटी पास के दुकान पर खाने पीने का सामान लेने गई थी।इसी बीच पंचर की दुकान करने वाले गांव के ही एक किशोर ने उसे बिस्कुट टाफी देने का लालच दिया और उसे दुकान के अंदर ले जाकर दुराचार किया।थोडी़ देर बाद बच्ची दर्द से कराहती हुई घर पहुंची।उसने अपनी मां से घटना के बारे में बताया।उसके बाद परिजन बच्ची को लेकर सीधे थाने में पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मासूम बच्ची के इलाज और डाक्टरी जांच के लिए अस्पताल भेजा।प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडे ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।