Uncategorised

कुष्ठ रोगी की खोज अभियान शनिवार से शुरू

कुष्ठ रोगी खोज अभियान शुरू:स्वास्थ्य विभाग की 201 आशा कार्यकर्ता 18 मार्च तक घर-घर जाएंगी

इटियाथोक,गोंडा। विकासखंड में कुष्ठ रोगी खोजी अभियान के तहत शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की 201आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों की खोज शुरू कर दी है।टीम द्वारा ना सिर्फ कुष्ठ रोगियों की खोज की जा रही है,बल्कि लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।ये अभियान 01 से 18 मार्च तक चलेगा।
*कुष्ठ रोग एक बीमारी है*
इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि कुष्ठ रोग कोई दैवीय आपदा नहीं है,बल्कि ये एक बीमारी है,जो किसी को भी हो सकती है। कुष्ठ रोग को छुआछूत का रोग समझकर कुष्ठ रोगी से भेदभाव न करें। डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि शरीर पर चमड़े के रंग से हल्के रंग का सुन्न दाग धब्बा कुष्ठ भी हो सकता है।अगर ऐसे लक्षण हों तो तुरंत जांच करवा करवाएं और बीमारी की पुष्टि होने पर इलाज तुरंत शुरू कर दें। समय से बीमारी की पहचान होने पर कुष्ठ का सम्पूर्ण इलाज संभव है।इसके विपरीत देरी पर कुष्ठ दिव्यांगता का रूप ले सकता है।
*लक्षण दिखने पर जांच जरूर कराएं*
जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ.सीबीके वर्मा ने बताया कि अगर शरीर पर कोई भी सुन्न दाग धब्बा हो तो कुष्ठ की जांच अवश्य करानी चाहिए।हल्के रंग के व्यक्ति की त्वचा में गहरे और लाल रंग के भी धब्बे हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}