Uncategorised
विकास खण्ड स्तरीय रबी गोष्ठी का आयोजन: भाजपा मंडल अध्यक्ष ने फीता काटकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
गोष्ठी में किसानों को आधुनिक खेती के बारे में दी गई जानकारी

इटियाथोक,गोंडा। इटियाथोक ब्लाक मुख्यालय परिसर में किसानों की जागरूकता के लिए विकास खण्ड स्तरीय रबी गोष्ठी एवं कृषि मेले का आयोजन किया गया।इसमें कृषि, उद्यान,पशुपालन,वन,स्वास्थ्य,बाल पोषाहार समेत कई विभागों के स्टॉल लगाए गए।जिसमें खंड विकास अधिकारी मोहित बघेल ने किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।शुक्रवार को रबी गोष्ठी में किसानों को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया ने सरकार की ओर से चल रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अपने उद्बोधन में सहायक विकास अधिकारी कृषि मजहर हुसैन ने बताया,कि किसानों को जानकारी देने के लिए समय-समय पर गोष्ठी व मेले का आयोजन किया जाता है।उन्होंने क्षेत्र के किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील किया।

कृषि वैज्ञानिक डॉ एपी शर्मा ने किसानों को खेती करने के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी।वैज्ञानिक डीके सिंह ने मौसम में रबी की फसलों की जानकारी दी।उन्होंने किसानों से रासायनिक खाद और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कम करने की अपील की।डॉक्टर सिंह ने नैनो यूरिया के उपयोग के बारे में बताया।किसानों को अपनी भूमि में मृदा का परीक्षण करने की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी दी गई।

*ये सभी लोग रहे मौजूद*

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मोहित कुमार बघेल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत गिरजेश पटेल,अभिषेक श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा, सत्य प्रकाश मौर्य,कपिलेश्वर शुक्ल समेत सैकड़ो की संख्या में किसान मित्र मौजूद रहे।