Uncategorised

दबंगों द्वारा नाली निर्माण रोकने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मामले में ग्राम प्रधान शकील खान ने जिलाधिकारी से शिकायत की है

इटियाथोक। इटियाथोक विकासखंड के ग्रामसभा वरडाण्ड में प्रधान द्वारा बनाए जा रहे नाली निर्माण को कुछ दबंगों द्वारा रोकने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।गांव में  नाली नहीं बने होने के कारण लोगों के घरों का गंदा पानी नहीं निकल पा रहा था।इसको संज्ञान में लेकर प्रधान शकील खान द्वारा नाली का निर्माण करवाया जा रहा था।तभी गांव के कुछ लोग जबरदस्ती नाली के निर्माण को रोकवा दिए।
नाली का कार्य रुकने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और प्रदर्शन करते हुए प्रधान से नाली निर्माण की मांग करने लगे।ग्राम प्रधान शकील खान ने बताया कि गांव के ही कुछ दबंगों ने सरकारी तालाब पर प्रतिक्रमण कर रखा है।वही लोग नाली का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं।मामले में जिलाधिकारी से शिकायत की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}