Uncategorised

स्कूल चलो अभियान रैली को ब्लॉक प्रमुख ने दिखाई हरी झंडी……..

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पूनम द्विवेदी मौजूद रहीं

 इटियाथोक, गोंडा।ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान की शुरुआत सोमवार को ब्लॉक प्रमुख  पूनम द्विवेदी, सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार पासवान व खंड शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली इटियाथोक ब्लॉक मुख्यालय से होकर शंकर चौराहा, हरैयाझूमन से होते हुए ब्लॉक मुख्यालय  सभागार पर आकर समाप्त हुई।उसके बाद कार्यक्रम शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख पूनम द्विवेदी, सीडीपीओ अंजना झा और खंड शिक्षा अधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए एआरपी सुनील कुमार ने बताया, कि नए सत्र में बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा नवीन नामांकन हेतु स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है।

इसके अंतर्गत शिक्षकों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे करके छह वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों का कक्षा एक में नामांकन किया जा रहा है।एआरपी दीपक नामदेव ने बाल वाटिका संचालन के बारे में बताते हुए कहा, कि तीन वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों का नामांकन को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्र पर कराना सुनिश्चित करें।कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों को माला पहनाकर तथा उपहार देकर  उनका स्वागत किया गया।साथ ही गत फरवरी माह में हुए निपुण आंकलन में निपुण घोषित किए गए विकासखंड के कुल 33 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भी सम्मानित किया गया।इस सत्र में सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र प्रताप सिंह व मोहम्मद नसीम अंसारी को शाल और धर्म ग्रंथ देकर सम्मानित किया गया।

ब्लॉक प्रमुख पूनम द्विवेदी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा,कि शिक्षा के बिना कुछ भी संभव नहीं है,आप सभी को एक महान दायित्व दिया गया है, बच्चों को शिक्षा देने का इसलिए आप सब मन लगा करके उन्हें पढ़ाइए, ताकि हमारे देश का भविष्य उज्जवल हो।उच्च प्राथमिक विद्यालय इटियाथोक और प्राथमिक विद्यालय नए गांव के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।शिक्षक शौनक शुक्ला शुक्ला,विवेक कुमार और सौरव वर्मा ने सेल्फी प्वाइंट भी लगाया।अंत में खंड शिक्षा अधिकारी गीतांजलि ने आए हुए अतिथियों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।कार्यक्रम का संचालन सुभाष शुक्ला ने किया।सहायक विकास अधिकारी पंचायत गिरजेश पटेल, मजहर हुसैन,एआरपी दिलीप वर्मा,वैभव त्रिपाठी , दिलीप गुप्ता गुप्ता, विनोद गुप्ता सौरभ वर्मा राम अचल , मनोज यादव सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।( रिपोर्ट नागेश्वर सिंह )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}