Uncategorised

पुलिस के सामने ब्लाइंड मर्डर के आरोपित का कबूलनामा, रील बनाने के बहाने बुलाकर युवती की हत्या 

कुंठा और शक ने युवक को गुनहगार बना दिया

गोंडा. युवती की हत्या मामले में गोंडा पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस का दावा है, कि प्रेम संबंध और पैसों के विवाद के चलते आरोपित ने युवती की गला रेतकर हत्या कर दी थी। आरोपित अरुण कुमार निवासी रोहतास (बिहार प्रांत ) को रेलवे स्टेशन गोंडा के पास से गिरफ्तार किया गया है। मामला गोंडा जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत भीटी भदवल गांव का है। गांव निवासी अशोक कुमार ने 30 मार्च को अपनी बेटी शीला (25) के लापता होने की सूचना दी थी। 02 अप्रैल को भदवल गांव के पास गन्ने के खेत में युवती का शव मिला था। स्वजनों ने शीला के रूप में पहचान की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। डॉग स्क्वाड व फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य जुटाए गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक ( पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसकी युवती से 2022 में सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। दोनों रील बनाकर एक दूसरे को साझा करते थे।वह दोनो एक दूसरे से कई बार मिल भी चुके थे। आरोपित ने युवती को करीब डेढ लाख रुपये नकद और कुछ पैसे ऑनलाइन के माध्यम से दिए थे। आरोपित के अनुसार, युवती लगातार और पैसों की मांग कर रही थी। उसे शक था कि वह किसी अन्य युवक से भी बात कर रही है। इसी बात से कुंठित  होकर उसने हत्या की साजिश रची। 29 मार्च को आरोपित ने युवती को भदवल गांव के पास गन्ने के खेत में बुलाया। वहां रील बनाने का झांसा देकर पहले उसके हाथ बांध दिए और फिर  चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित  चाकू को च्यवन मुनि आश्रम के पास झाड़ियों में छिपाकर मौके से फरार हो गया।

 (रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}