Uncategorised
घर में घुसकर मारपीट का आरोप,एससी/एसटी कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश
कोर्ट ने इटियाथोक कोतवाली पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है

इटियाथोक, गोंडा।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोसेंद्रपुर के मजरा गांव कोल्हुवा में मामूली विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष (दलित) के घर में घुस कर जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल कर गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में विशेष न्यायाधीश( एससी/ एसटी एक्ट) गोंडा सूर्य प्रकाश सिंह ने इटियाथोक कोतवाली पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है। विदित हो कि वादी आनंद कुमार पुत्र राम बहोरे ने 173(4)बीएनएस एस के तहत न्यायालय में वाद दाखिल किया था
