Uncategorised

गोंडा पुलिस ने 07 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गैंग का किया खुलासा

नौकरी के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

गोण्डा | पुलिस ने सात करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले साइबर अपराध से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह का गुरूवार को खुलासा किया है.मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से कई मोबाइल फोन/की-पैड बरामद किया है. इसके साथ ही पुलिस ने 01 करोड ग्यारह लाख रूपये लीयन/ होल्ड भी कराया है.गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव सोनी कपूर देवरिया निवासी सुधीर कुमार गुप्त उर्फ अतुल गुप्त पुत्र द्वारिका प्रसाद व थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ही माधवपुरम निवासी बृजेश मिश्र पुत्र हरिशंकर मिश्र के रूप में हुई है.

*ऐसे करते थे साइबर ठगी*

पूछताछ के दौरान आरोपियों पुलिस को बताया कि वे संगठित तरीके से साइबर ठगी करने के लिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ,पश्चिम बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक व तेलंगाना के रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों के आस पास स्वास्थ्य विभाग में अच्छे वेतन पर उन्ही के जिलों में नौकरी देने का इश्तहार चिपकवाया जाता था. नौकरी के लालच में लोग दिये गये फर्जी नंबर पर फोन करते थे. जिसमें गिरोह के सदस्यों द्वारा रजिस्ट्रेशन/साक्षात्कार/ट्रेनिंग व ज्वाइनिंग के नाम पर पीड़ितों को फर्जी एवं कूट रचित ट्रेनिंग लेटर / ज्वाइनिंग लेटर देकर अकाउंट में उनसे रुपए ट्रान्सफर करवाते थे. इन खातों के खाताधारकों को 20% प्रतिशत तक कमीशन देकर शेष रुपए उनके द्वारा एटीएम से रुपए निकलवाकर नकद प्राप्त कर लेते थे. इतना ही नहीं गिरोह के सदस्यों द्वारा फर्जी पहचान पत्रों के माध्यम से लोगों का विश्वास जीतकर अतिरिक्त खाते व सिम की व्यवस्था करते थे.

(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}