
इटियाथोक, गोंडा। अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया,जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। घटना रविवार देर रात की है।इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंडा-बलरामपुर हाईवे पर बगाही गांव मोड के पास बाइक सवार दो युवक अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे।तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बताया जाता है, टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि दोनों सवार हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे और बाइक दूर सड़क पर जा गिरी।वहीं,टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया।हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।लोगों ने डायल एंबुलेंस की मदद से दोनों को इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने दोनों की जांच की। जांच के दौरान डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गोंडा के राधे पुरवा निवासी द्वारिका (34) पुत्र रामसेवक के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे घायल का उपचार किया जा रहा है।इस खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही इटियाथोक पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}