इटियाथोक,गोंडा। गोंडा-बलरामपुर मार्ग स्थित बिसुही नदी पर अंग्रेजी हुकूमत में बना पुल अब बूढ़ा हो चला है।पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर शनिवार राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने इटियाथोक बाजार में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान को आमजन का जबरदस्त समर्थन मिला और हजारों लोगों ने पुल निर्माण के पक्ष में हस्ताक्षर कर अपनी सहमति दर्ज कराई।इस अवसर पर राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडे ने कहा कि बिसुही पुल अत्यंत पुराना और जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। यह मार्ग क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी रास्ते से जनप्रतिनिधि, अधिकारी और छात्र प्रतिदिन आवागमन करते हैं। पुल की हालत इतनी खराब हो चुकी है, कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।इसलिए किसी अप्रिय घटना से पहले ही नए पुल का निर्माण बेहद आवश्यक है।स्थानीय निवासी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि वह बैंक में कार्यरत हैं, और रोजाना इसी मार्ग से होकर आना-जाना रहता है।आए दिन पुल पर घंटों जाम लगा रहता है, जिससे आमजन को भारी परेशानी होती है। चाहे मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस हो, या बच्चों की स्कूल बसें सभी जाम में फंसकर देर से पहुंचती हैं। उन्होंने सरकार से मांग किया, कि पुल निर्माण का कार्य शीघ्र अतिशीघ्र शुरू कराया जाए।हस्ताक्षर अभियान के दौरान युगांक, उमंग मिश्र, नौशाद अहमद, अभिषेक, भूपेंद्र, रिजवान, सूफियान, संदीप, उमेश, सिरताज, शिव मणि, मोहम्मद आसिफ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}