Uncategorised

बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार पेड़ से जा टकराई

हादसे में कार सवार महिला घायल चालक मामूली रूप से चोटिल

इटियाथोक, गोंडा। थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर गांव के पास रविवार दोपहर एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।कार में चालक और एक महिला बैठी थी।हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं,जबकि चालक मामूली रूप से चोटिल है। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र मेवालाल तालाब के पास रहने वाली रुक्मणी पांडे (49) कार से इटियाथोक कस्बे में अपने किसी करीबी से मिलने आईं थीं। वापसी के दौरान कंचनपुर गांव के पास कार विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे पेड़ से टकराते हुए गड्ढे  में चली गई।हादसे में रुक्मणी गंभीर रूप से घायल हो गईं,जबकि कार में मौजूद युवक सौरभ  (26) पुत्र चंद्रशेखर पांडे को मामूली चोट आई हैं।स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को कार से निकाला गया।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}