Uncategorised

पति को किया दरकिनार, दो बच्चों को भी छोड़ा, भांजे के साथ मामी हुई फरार

अपने से ग्यारह साल छोटे भांजे से मामी को हुआ इश्क

 


इटियाथोक। थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय भांजे व उससे आयु में 11 वर्ष बड़ी मामी के बीच प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आया है। यही नहीं, पति व दो बच्चों को छोड़कर मामी अपने प्रेमी भांजे के साथ चली गई। बताया जाता है,रविवार की देर रात को प्रेमिका मामी ने अपने प्रेमी भांजे को घर बुलाया। वह पूरी रात उसी के साथ रही।सुबह उसकी मां कपड़े लेने घर में घुसी तो प्रेमी आलमारी के पीछे छुप गया, लेकिन उसका पैर दिखाई पड़ रहा था। हल्ला गुहार मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए।लोगों ने दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया,लेकिन दोनों अलग रहने को राजी नहीं हुए। बाद में दोनों लिखा पढ़ी कर एक साथ चले गए। पति के अनुसार 2016 में उसकी शादी हुई थी।

उसके दो बेटे हैं बड़ा बेटा नौ वर्ष व छोटे बेटा चार वर्ष का है।कुछ दिनों से गांव के ही उसके रिश्ते में भांजे से उसकी पत्नी का प्रेम हो गया। दोनों एक दूसरे से चोरी छुपकर मिलते थे। रविवार को दोंनो संदिग्ध हालात कमरे में मिले। काफी समझाया बुझाया गया लेकिन, वह लोग एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे। भांजा अपनी प्रेमिका मामी को लेकर साथ चला गया। दोनों बच्चों को पति के पास छोड़ गए।बताया जाता है कि प्रेमी की शादी तय थी लेकिन, उसने मामी के प्रेम में पड़ कर शादी करने से इनकार कर दिया था।पूर्व में दोनों आत्महत्या का प्रयास भी कर चुके हैं।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}