Uncategorised

दबंग पुश्तैनी जमीन पर कर रहे कब्जा, थाने में शिकायत पर कार्रवाई ना करने करने का आरोप 

पीड़ित परिवार न्याय के लिए उच्चाधिकारियों के यहां दरबदर भटक रहा, अभी तक नहीं हुई कोई कार्रवाई

इटियाथोक, गोंडा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाहपुर गांव निवासी राम सुरेश पुत्र जग प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ित का आरोप है कि गांव में उनके पुश्तैनी जमीन के बंटवारे का एक वाद न्यायालय में विचाराधीन है।बावजूद इसके गांव के ही कुछ दबंग उक्त भूमि पर अवैध कब्जा करने की नीयत से दीवार उठा कर मकान निर्माण करवा रहे हैं।विरोध करने पर दबंग मारपीट पर अमादा हैं। पीड़ित ने कहा कि लिखित शिकायत करने के बावजूद स्थानीय पुलिस दबंगों के प्रभाव में आकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}