इटियाथोक, गोंडा। थाना क्षेत्र अंतर्गत अलावल देवरिया-इटियाथोक मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर 14 वर्षीय एक छात्रा की मौत हो गई।जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई।हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।छात्रा की पहचान शादी पुरवा गांव निवासी निशा के रूप में हुई है, जो कक्षा नौ की छात्रा बताई जा रही है।वहीं दूसरी छात्रा सुनीता कक्षा बारह में अध्ययनरत है। परिजनों के अनुसार, रविवार शाम को दोनों सहेलियां गांव के बाहर स्थित दुकान से कुछ जरूरी सामान खरीदने गईं थीं। वापसी के दौरान जैसे ही वे दोनों पारासराय मार्ग पर शादी पुरवा गांव के पास पहुंचीं, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
उन्हें इलाज के लिए इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए गोंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के दौरान निशा ने आखिरी सांस ली।खबर है, सुनीता का इलाज अभी चल रहा है।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}