Uncategorised
इटियाथोक में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम:बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विनय कुमार द्विवेदी, रामराज दास(अयोध्या धाम), आलोक दास (चित्रकूट धाम) रहे।
इटियाथोक,गोंडा। रविवार, ग्रोइंग सैपलिंग स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन हुआ।बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी, राजकुमार दास (अयोध्या धाम) व आलोक दास (चित्रकूट धाम) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।छोटे छोटे बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम में मौजूद रहे विधायक श्री द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में यह स्कूल नौनिहालों का भविष्य गढ़ रहा है।

स्कूल के संस्थापक कमलकांत ने बताया, कि ये कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने, उन्हें मंच प्रदान करने और उनकी छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाने के लिए है।अनवर शकील चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया, राजेश दूबे, दिलीप वर्मा, डॉ मेजर अजय कुमार मिश्र, सुरेश नारायण पांडे,सोनू मिश्र, डॉ रामानंद तिवारी,राकेश चतुर्वेदी,पंक्षी मिश्र, महेंद्र जैन आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया।(रिपोर्ट-नागेश्वर सिंह)
