
इटियाथोक,गोंडा। इटियाथोक बाजार में चाहे सड़क का किनारा हो या फिर गलियां, दुकानों के आसपास हो या चौक चौराहों पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है।ब्लाक मुख्यालय से सटे होने के बाद भी यहां ना तो कभी साफ सफाई होती है और न ही नियमित कूड़े ही उठाए जाते हैं।पूरे कस्बे में गंदगी फैली हुई हैं। कूड़े से उठती दुर्गन्ध से कस्बा वासियों को सांस लेना भी दुश्वार हो रहा है।आंकड़ों पर गौर करें, तो इटियाथोक विकासखंड में 130 सफाई कर्मचारियों की तैनाती बताई जा रही है।पर वह अपनी जिम्मेदारियों के प्रति कितना सजग हैं, यह कस्बे में फैली गंदगी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है।भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया बताते हैं, कि जिम्मेदारों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गंदगी के ढेर से आ रही दुर्गन्ध के बीच लोगों का सांस लेना मुहाल हो गया है।अधिकारियों की उपेक्षा कस्बे की स्वच्छता को पलीता लगा रही है।एडीओ पंचायत गिरिजेश पटेल ने बताया, कि सफाई कर्मचारियों की टीम लगाकर सफाई कराई जाएगी।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}