Uncategorised
अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान राख
आगजनी में गृहस्वामी का हजारों का नुकसान

लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।आग लगने से सुरेश के घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन व चारा काटने वाली मशीन के साथ ही पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई।खबर है, सुरेश पंजाब प्रांत के लुधियाना शहर में रहकर मजदूरी का काम करते हैं।पत्नी कल्पना दो दिन पहले अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।ग्रामीण ने बताया सुरेश की आर्थिक स्थिति कमजोर है। मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।मामले की जानकारी हल्का लेखपाल अरविंद कुमार को दी गई है। (रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)