गोंडा। बेरहम बाप और भाई ने मिलकर युवती को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं, हत्यारों ने पुलिस को गुमराह भी किया। कहा, कि बेटी की मौत कपड़ा प्रेस करते समय करंट लगने से हुई है।लेकिन ऐन वक्त पर युवती के प्रेमी ने भांडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने प्रेमी के तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। वहीं दो डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।पूरा मामला गोंडा जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र का है।
*जानिए पूरा मामला विस्तार से*
गोंडा जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पांडेय बाबा पुरवा निवासी 19 वर्षीय शिवानी पांडेय की 30 जनवरी यानी शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पिता चंद्र प्रकाश पांडे और भाई राहुल ने पुलिस को सूचना दी और बताया कि शिवानी कपड़ा प्रेस कर रही थी।इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम भेजकर जांच शुरू कर दी गई।तभी पुलिस को पता चला, कि मृतका का गांव के ही परमेश्वर नाम के एक युवक से प्रेम संबंध था।उसके बाद पुलिस को जांच की एक नई दिशा मिल गई।पुलिस के अनुसार, प्रेम संबंध की बात घरवालों को मंजूर नहीं थी। उन्होंने शिवानी को समझाने का लाख प्रयास किया।लेकिन वह अपने प्रेमी से रिश्ता तोड़ने के लिए कतई राजी नहीं थी। उसके बाद बाप बेटे ने मिलकर शिवानी की हत्या कर दी।
(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}