इटियाथोक। विकासखंड अंतर्गत परसिया गांव से बेलवा होते हुए दिखलौल जाने वाली सड़क इन दिनों दुर्दशा की शिकार है। सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में बेहद परेशानी उठानी पड़ती है।इस संदर्भ में पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई मनोज सिंह का कहना है, कि उक्त सड़क की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जल्द ही काम शुरू होगा।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)