
गोंडा। 01 दिसंबर 2025 को एससीपीएम कालेज गोण्डा की बीएएमएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था।सूचना पर स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।मृतका के पिता मोहम्मद जहीन खां के लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर नामजद आरोपी तहसीन रजा के विरूद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।इस केस में विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी तहसीन रजा मृतका को मोबाइल फोन के माध्यम से लगातार प्रताड़ित किया करता था तथा उससे अश्लील बातें भी किया करता था। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी देता था। इन्हीं सब बातों से तंग आकर छात्रा ने 01 दिसंबर को आत्महत्या कर लिया।इसी क्रम में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी तहसीन रजा पुत्र वसीम निवासी ग्राम अलीजान पुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}