इटियाथोक,गोंडा। शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत कन्या प्राथमिक विद्यालय अयाह में भारतीय भाषा उत्सव के सात दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन यानी गुरूवार को राष्ट्रवादी तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ भाषा रैली के साथ हुआ।जिसमे बच्चे हाथों मे विभिन्न भाषाओं की तख़्तियां लिए हुए भाषाएं अनेक- हम एक का संदेश दे रहे थे।आपको बता दें कि बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में सात दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था।जिसकी थीम “कई भाषाएं एक भावना” रखी गई थी जो एकता और साझा संस्कृतिक भावना को दर्शाती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों मे साहित्य और भारतीय भाषाओं के प्रति गहन लगाव को प्रोत्साहित किया जाता है।

शिक्षक दुर्गा प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में मातृभाषा शिक्षण पर बल दिया गया है, और इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों को सीखने- सिखाने में बहुत ही लाभप्रद सिद्ध होंगे ताकि निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को तय समय सीमा मे प्राप्त किया जा सकेगा।साथ ही भारत को बहुभाषी ज्ञान आधारित समाज बनाने में भी लाभदायक है। इस अवसर पर भाषा वृक्ष, भाषाई गेंद, कविता संगीत ,वाद- विवाद, कला आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।कार्यक्रम में विनोद कुमार, नसीम अंसारी, दुर्गा प्रसाद, हरिनारायण मिश्र आदि मौजूद रहे।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}