Uncategorised

गन्ना क्रय केंद्र पर उतराई के नाम पर अवैध वसूली, किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन

कलेना गन्ना क्रयकेंद्र पर शनिवार को किसानों का छलका दर्द

इटियाथोक, गोंडा। विकासखंड अंतर्गत संबंधित चीनी मिल के गन्ना सेंटर कलेना (ए) पर किसानों में नाराज़गी व्याप्त है। किसानों से गन्ना ‘उतराई’ के नाम पर सौ रुपये शुल्क मांगे जाने के विरोध में शनिवार को किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।आरोप लगाया, कि यहां ट्रॉलियों से गन्ना उतराई के नाम पर अवैध रूप से सौ रुपये वसूले जा रहे हैं।घटतौली व अवैध वसूली का विरोध करते हुए किसानों ने कुछ समय तक तौल बंद करा दी।हालांकि,थोड़ी देर बाद पुनः तौल शुरू हुआ।किसानों का कहना है, कि मिल पहले से ही 9.25 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती कर रही है। इसके बावजूद सेंटर पर अलग से उतराई शुल्क की मांग की जा रही है।यह साफ तौर पर शोषण है।इससे किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है।

*मौके पर नहीं पहुंचा कोई जिम्मेदार*

मौके पर मौजूद रहे भाजपा से मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया,किसान नकछेद,ओमप्रकाश,बरसाती पासवान, रामनाथ वर्मा,राम उजागर चौरसिया आदि का आरोप है, कि ना तो कोई अधिकारी और न ही कर्मचारी मौके पर पहुंचा।जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।मामले में गन्ना विभाग के सीडीओ दिनेश सिंह का कहना है यदि किसानों से गन्ना उतराने के एवज में रुपये लिए जा रहे हैं, तो गलत है। जांच कराएंगे दोषियों पर कार्रवाई होगी।

(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}