क्राइम

एंटी कैप्शन टीन ने चिकित्सा प्रति पूर्ति के नाम पर पांच हजार घूस लेते हुए बाबू को रंगेहाथों पकड़ा

एंटी कैप्शन टीन ने चिकित्सा प्रति पूर्ति के नाम पर पांच हजार घूस लेते हुए बाबू को रंगेहाथों पकड़ा

एंटी कैप्शन टीन ने चिकित्सा प्रति पूर्ति के नाम पर पांच हजार घूस लेते हुए बाबू को रंगेहाथों पकड़ा

गोंडा। स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक शशिकांत सिंह को एंटी कैप्शन टीम के प्रभारी राज किशोर यादव ने पांच हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ कार्यालय से गिरफ्तार कर नगर कोतवाली लेकर आई और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा लिखवाया। बहराइच जनपद के जरवल रोड थाना क्षेत्र के तप्पे सिपाह निवासी आशीष पांडेय के पिता अंगद पांडेय ने चिकित्सा प्रति पूर्ति की फाइल 50 हजार रुपए का मुख्य चिकित्सा अधिकारी के यहां दिया था।जिसको पास करने के लिए वरिष्ठ सहायक शशिकांत सिंह ने पांच हजार रुपए का घूस मांगा था। आशीष पांडेय ने बताया कि उसके पिता वर्ष ,2014 में एक विभाग से प्रशानिक पद से सेवानिवृत हुए थे।

 

कुछ दिनों से उनकी तबियत ठीक नहीं थी।जिस का इलाज कराया था।इलाज में लाखों रुपए खर्च हो गए थे। 50 हजार 956 रुपए का बिल बना था। जिसको विभाग में दिया था। दवा और जो इलाज हुआ था उसी को प्रमाणित करने के लिए चिकित्सा प्रति पूर्ति। की फाइल मुख्य चिकित्सा अधिकारी के यहां दिया था। काफी दिनों तक दौड़ाने के बाद वरिष्ठ सहायक शशिकांत सिंह पुत्र राम नारायण सिंह निवासी सहत वार बलिया ने कहा कि पांच हजार रुपए जब दोगे तब फाइल पास हो जाएगी। जिस पर उसने पैसा देने को कहा था। जिसकी शिकायत उसने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से कर दिया था।बुधवार की दोपहर में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम के प्रभारी राज किशोर यादव मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर पहुंच गए। आशीष पांडेय ने जैसे ही पांच हजार रुपए वरिष्ठ सहायक शशिकांत सिंह को दिया उसी समय रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार करने के बाद नगर कोतवाली ले कर आए जहां मुकदमा लिखाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}