अपहृत / गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की बरामदगी की वर्तमान स्थिति तथा मिशन शक्ति अभियान की प्रगति एवं सफल क्रियान्यवयन की समीक्षा
अपहृत / गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की बरामदगी की वर्तमान स्थिति तथा मिशन शक्ति अभियान की प्रगति एवं सफल क्रियान्यवयन की समीक्षा

अपहृत / गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की बरामदगी की वर्तमान स्थिति तथा मिशन शक्ति अभियान की प्रगति एवं सफल क्रियान्यवयन की समीक्षा

पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक द्वारा परिक्षेत्र स्तर पर अभियान चलाकर मिशन शक्ति अभियान की थानावार समीक्षा की जा रही है।आज की समीक्षा में थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा एवं थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान आईजी अमित पाठक द्वारा अभियान से जुड़े रजिस्टरों/पत्रावलियों में प्रविष्टियों/विवरण अवलोकन किया गया। इस दौरान पाया गया कि थाना हुजूरपुर में महिला संबंधी शिकायतों में लिए गये फीडबैक एवं उसके विवरण/सूचनाओं को रजिस्टर में गुणवत्ता के साथ नहीं अंकित किया गया है। विभिन्न महत्वपूर्ण विवरणों को बेहद संक्षिप्त रूप में लिखा गया है। महिलाओं एवं बालिकाओं की काउंसलिंग प्रक्रिया गुणवत्तायुक्त एवं तय मानक अनुरूप नही की गई है। थाना खोड़ारे की समीक्षा में फीडबैक रजिस्टर में शिकायतों के सम्बन्ध में लिये गये फीडबैक की गुणवत्ता में कमी पायी गयी तथा महिला बीट रजिस्टर में अंकित विवरण भी संतुष्टि योग्य नहीं पाया गया। इस पर आईजी अमित पाठक द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई।

अपहृत/गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं के संबंध में आईजी श्री अमित पाठक द्वारा सर्विलांस टीम गोण्डा को तत्काल कार्यालय बुलाकर सर्विलांस संबंधी कृत कार्यवाही की जानकारी ली गई तथा सर्विलांस सेल एवं थाना प्रभारियों/विवेचकों द्वारा किये गए पत्राचारों/प्रयासों का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
आईजी अमित पाठक द्वारा समीक्षा के दौरान कहा गया कि मिशन शक्ति अभियान की सार्थकता,सफलता और अपेक्षित परिणाम तभी संभव हैं जब हम अभियान की SOP के अनुरूप गंभीरता के साथ क्रियान्वयन करेंगे। अपहृत/गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की शत-प्रतिशत बरामदगी, महिलाओं एवं बालिकाओं की जागरूकता एवं उनकी सुरक्षा ही हमारा और अभियान का लक्ष्य है। इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य है।

