Uncategorised
सरकार ने नहीं सुनी तो खुद ही बना डाला जुगाड़ू पुल, जान हथेली पर रखकर नदी पार करते हैं लोग
जिम्मेदारों ने क्षेत्रीय लोगों को पुल निर्माण के नाम पर अभी तक सिर्फ आश्वासन ही दिया है

इटियाथोक, गोंडा। विकासखंड से एक हैरान करने वाला नजारा सामने आया है।यहां एक गांव की महिलाएं और बच्चे जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हुए देखे जा सकते हैं। यहां के लोगों ने अपने ही हाथ से बिजली के खंभे का जुगाड़ू पुल बनाया है।वीडियो में नजर आ रहा है कि कई महिलाएं अपने सर पर बोझ रखकर डरी सहमी और घबराती हुई धीरे-धीरे पुल पार कर रही है।जबकि नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है।
