
इटियाथोक, गोंडा।सड़क हादसे में घर का इकलौता चिराग बुझ गया।इटियाथोक थाना क्षेत्र के मध्यनगर गांव निवासी 24 वर्षीय बीएड के छात्र अनुज उर्फ आदर्श सिंह की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से हर कोई स्तब्ध है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम को अयोध्या से कॉलेज की फीस जमा कर अनुज सिंह बाइक से घर वापस लौट रहे थे, अभी वह मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के भिठौरा गांव के मजरा चिरैया गांव के पास पहुंचे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।सूचना मिलने पर डायल पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। अनुज को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}