Uncategorised
Uncategorised
इटियाथोक, गोंडा। इटियाथोक कस्बा से सटे करूवापारा ग्राम पंचायत में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के आयोजन से पूर्व कस्बे में कलश यात्रा निकाली गई।जिसमें भारी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।शुक्रवार दोपहर को करूवापारा गांव स्थित रामलीला मैदान से देवी देवताओं की पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा शुरू हुई।ढोल नगाड़ों की धुनों पर यात्रा मुख्य यजमान विमला देवी पत्नी अनिल कुमार द्विवेदी के निजी आवास से निकाली गई।कलश यात्रा का अनेकों स्थान पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।बिसुही नदी से पवित्र जल लेकर यात्रा वापस कथा स्थल पहुंची। उसके बाद कलश स्थापना की गई। अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य रामानंद दास महाराज ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा 28 नवंबर तक होगी।अगले दिन भव्य भंडारा का आयोजन होगा। सतीश द्विवेदी, मनीष द्विवेदी,कमला प्रसाद, रामप्रसाद,राम वरन,आज्ञाराम,नान बच्चा, विनोद, संतोष,पप्पू,शेष राज, सचिन सहित समस्त द्विवेदी परिवार मौजूद रहा।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)